फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Morning News: Nine accused including MLA Devendra to appear in court today

छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज: विधायक देवेंद्र समेत नौ आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, दिल्ली में कांग्रेस की बैठक

Mon, 05 Oct 2026 10:34 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 10:34 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रुपये के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में विशेष न्यायालय ने भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत नौ आरोपियों को समन जारी किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Morning News: Nine accused including MLA Devendra to appear in court today
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रुपये के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में विशेष न्यायालय ने भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत नौ आरोपियों को समन जारी किया है। अदालत ने सभी आरोपियों को पांच अक्तूबर को कोर्ट के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर अंतिम आरोपपत्र पेश करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन



दिल्ली में कांग्रेस की बैठक , सुखदेव-बैज करेंगे शिरकत
आज पांच  अक्तूबर को दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक है। शाम चार बजे इंदिरा भवन में बैठक आयोजित की जायेगी। इसमें छत्तीसगढ़ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी शिरकत करेंगे। बैठक में प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर पार्टी रणनीति बनायेगी। बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी मौजूद रहेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन




भाजपा सहयोग केंद्र की शुरुआत आज से
बीजेपी का सहयोग केंद्र आज से फिर शुरू होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में 
में मंत्री कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे। छह अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आठ अक्टूबर को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और नौ अक्टूबर को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि मंत्री रामविचार नेताम की प्रेसवार्ता आज
कृषि मंत्री रामविचार नेताम पांच अक्बूर को  दोपहर ढाई बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला में प्रेस वार्ता लेंगे।


अंडर-18 फुटबॉल लीग आज से 
स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आज से अंडर-18 फुटबॉल ब्लीग आयोजित की जायेगी। मुकाबले में ब्रह्मविद फुटबॉल अकादमी और नारायणपुर से रामकृष्ण मिशन फुटबॉल एकेडमी भाग लेगी। इन दोनों टीमों में पूरे भारत से आए खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस वजह से यह मैच रोचक रहने की उम्मीद है।


राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा के लिए खिलाड़ियों का चयन
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में छह अक्टूबर तक होगी। खेल प्रशिक्षक व व्यायाम शिक्षक शरद पंसारी (भाटापारा) ने बताया कि नेटबॉल 19 वर्ष बालक, बालिका की राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी बलौदाबाजार में हो रहे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed