फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes in Chhattisgarh, cold will increase, mercury will fall but the effect will be less

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, पारा गिरेगा लेकिन असर रहेगा कम

Tue, 25 Nov 2025 10:46 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 25 Nov 2025 10:46 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से गायब हुई सर्दी एक बार फिर दस्तक देने जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तमिलनाडु के ऊपर सक्रिय सिस्टम के धीरे-धीरे श्रीलंका की ओर खिसकने से मध्य भारत में ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन
Weather changes in Chhattisgarh, cold will increase, mercury will fall but the effect will be less
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से गायब हुई सर्दी एक बार फिर दस्तक देने जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तमिलनाडु के ऊपर सक्रिय सिस्टम के धीरे-धीरे श्रीलंका की ओर खिसकने से मध्य भारत में ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा। इससे न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


फिलहाल छत्तीसगढ़ में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था और अधिकांश जिलों में यह 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। वहीं दिन के समय गर्म हवाओं के कारण गर्मी का एहसास भी बढ़ गया है। लेकिन मौसमीय बदलाव के संकेत दिखने लगे हैं और गुरुवार के बाद ठंडक में हल्की बढ़त की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में मौजूद नमी की मात्रा धीरे-धीरे कम हो रही है, जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों के भीतर रात का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठंड ज्यादा दिन तक बनी नहीं रहेगी। बंगाल की खाड़ी में अगले कुछ दिनों में एक नया मौसम तंत्र विकसित होने की संभावना है। जैसे ही यह सिस्टम सक्रिय होगा, नमीयुक्त हवाएं प्रदेश में फिर प्रवेश करेंगी और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।


पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। रायपुर में आज आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। हवा की गति सामान्य रहेगी और दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि शाम और रात में मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed