फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Walkathon on August 26 at Marine Drive: Voter awareness campaign in Raipur

मरीन ड्राइव में 26 अगस्त को वाकेथॉन: 'दौड़ेगा रायपुर, वोट करेगा रायपुर' की तर्ज पर मतदाता जागरूकता अभियान

Thu, 24 Aug 2023 07:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 24 Aug 2023 07:46 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए वाकेथॉन का आयोजन किया जा रहा है। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए  26 अगस्त को सुबह 6 बजे से मरीन ड्राइव रायपुर में वाकेथॉन होगा।

विज्ञापन
Walkathon on August 26 at Marine Drive: Voter awareness campaign in Raipur
मतदाता जागरूकता अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए वाकेथॉन का आयोजन किया जा रहा है। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए  26 अगस्त को सुबह 6 बजे से मरीन ड्राइव रायपुर में वाकेथॉन होगा। इस दौरान 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल होने के लिए जागरूक किया जाएगा। 'दौड़ेगा रायपुर, वोट करेगा रायपुर' के उद्देश्य से सभी लोग शामिल होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने इस वाकेथॉन में अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


इस वाकेथॉन में शहर के युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदाय के लोग, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। वाकेथॉन मरीन ड्राइव से शुरू होकर आनंद नगर चौक से होते हुए केनाल लिंक रोड से छत्तीसगढ़ क्लब और गांधी चैक होकर वाकेथॉन वापस मरीन ड्राइव पर आकर खत्म होगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रदेश में चुवान को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करने रायपुर पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण आज सुबह रायपुर पहुंचे। अधिकारीगण प्रदेश में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।  भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त हृदेश कुमार, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, महानिदेशक बी नारायणन, निदेशक यशवेंद्र सिंह,  संतोष अजमेरा, निदेशक (आईटी) अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक अनुज चांडक भी आज रायपुर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed