फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   vyapamonline.cgstate.gov.in Chips created a separate website for Vyapam recruitment examinations

Raipur: व्यापमं की भर्ती परीक्षाओं के लिए चिप्स ने अलग से बनाई वेबसाइट; इस URL पर क्लिक कर फटाफट करें आवेदन

Sun, 21 May 2023 04:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 21 May 2023 04:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से इन दिनों प्रदेश में बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। ऐसे में जाब के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। इंटनेट की दुकानों और कैफे में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं सर्वर भी काम नहीं करने से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
vyapamonline.cgstate.gov.in Chips created a separate website for Vyapam recruitment examinations
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से इन दिनों प्रदेश में बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। ऐसे में जाब के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। इंटनेट की दुकानों और कैफे में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं सर्वर भी काम नहीं करने से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों की समस्याओं को हल करने के लिए चिप्स ने व्यापमं की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए एक अलग से वेबासाइट बनाई है। 

विज्ञापन


आवेदक बिना व्यापमं की वेबसाइट पर जाए सीधे यूआरएल को क्लिक करके व्यापमं की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेबासाइट का यूआरएल है https://vyapamonline.cgstate.gov.in/Online/UserLogin.aspx है। दावा किया जा रहा है कि ये वेबसाइट बिना किसी समस्या के बहुत ही अच्छी तरह से चल रही है। आवेदक बिना व्यापम की वेबसाइट पर जाए सीधे इस यूआरएल को क्लिक करके व्यापम की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में इन दिनों बड़ी संख्या में भर्तियां खुली हैं। ऐसे में आवेदन करने और प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए इंटरनेट की दुकानों और कैफे पर उम्मीदवारों की बाढ़ सी आ गई है। भारी ट्रैफिक होने से व्यापमं का सर्वर भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भारी परेशानी बढ़ गई है। इसी समस्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) ने इसका निदान करते हुए नई वेबसाइट तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर निकली हैं भर्तियां

  • शिक्षक भर्ती परीक्षा
  • अतिथि शिक्षक भर्ती
  • सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी भर्ती परीक्षा
  • सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक और श्रम उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा
  • सहायक प्रबंधक (उपार्जन), सहायक प्रबंधक ( प्रक्रिया), सहायक प्रबंधक ( निर्माण), सहायक प्रबंधक ( प्रबंधक) (संविदा) भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed