फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Voters will get 10 percent discount on voting in Gaurela Pendra Marwahi

CG: शत प्रतिशत मतदान के लिए जीपीएम चैंबर ऑफ कॉमर्स की विशेष पहल, वोट डालने पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

Thu, 25 Apr 2024 03:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए जीपीएम चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा विशेष पहल की जा रही है। मतदाता ग्राहकों को विभिन्न सामानों की खरीदी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Voters will get 10 percent discount on voting in Gaurela Pendra Marwahi
कलेक्टर कार्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व में जिले में खासकर शहरी क्षेत्रों में शत प्रतिशत मतदान के लिए जीपीएम चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा विशेष पहल की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी की अपील पर लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण के मतदान दिवस सात मई को अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा मतदाता ग्राहकों को विभिन्न सामानों की खरीदी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन


जीपीएम चेंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष केशरी ने कहा है कि अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट डालने हेतु प्रेरित करने के लिए टॉकिजों-सिनेमा घर के मालिकों द्वारा वोट डालने के बाद उंगली में अमिट स्याही का निशान दिखाने पर टिकटों में एक सप्ताह तक 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से कान्हा स्वीट्स गौरेला ने भी मिष्ठान खरीदी पर 10 प्रतिशत छूट देने की सहमति व्यक्त की है। इसी तरह विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा सामान खरीदी पर विशेष छूट देने के संबंध में योजना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed