फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Visakhapatnam-Korba Link Express 5 coach stopped before railway station platform in raipur

रायपुर: रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म से पहले ही रुक गईं लिंक एक्सप्रेस की 4-5 बोगियां, ये रही बड़ी वजह

Sat, 27 May 2023 02:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 27 May 2023 02:04 PM IST
सार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर आज अलग ही दृश्य देखने को मिला। इसे देखकर सभी रेलवे यात्री चौंक गए। तरह-तरह की बातें करने लगे। दरअसल, रायपुर रेलवे स्टेशन पर आज शनिवार को विशाखापट्नम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 पहुंची।

विज्ञापन
Visakhapatnam-Korba Link Express 5 coach stopped before railway station platform in raipur
विशाखापट्नम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर आज अलग ही दृश्य देखने को मिला। इसे देखकर सभी रेलवे यात्री चौंक गए। तरह-तरह की बातें करने लगे। दरअसल, रायपुर रेलवे स्टेशन पर आज शनिवार को विशाखापट्नम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 पहुंची। इस दौरान ट्रेन की 4-5 बोगियां प्लेटफार्म नंबर 3 से बाहर ही खड़ी रह गईं। इस वजह से सफर कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 4 से 5 बोगियों के प्लेटफार्म से बाहर रुकने से यात्रियों को उतरने में भारी परेशानी हुई। यात्री तब हैरान रह गए ,जब उन्हें पता चला कि सिग्नल की वजह से ड्राइवर ने ऐसा किया है। 
विज्ञापन


चर्चा है कि रेलवे स्टॉफ की गलती की वजह से ऐसा हुआ। बता दें कि रायपुर रेलवे स्टेशन में पदस्थ स्टॉफ ने ट्रेन के लोको पायलट को आगे आने का सिग्नल देते रहे। इस वजह से ट्रेन प्लेटफार्म से और आगे बढ़ गई। स्टॉफ की गलती की वजह से ट्रेन के 4-5 डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर ही निकल गए। इससे यात्रियों को विशेषकर महिलाओं, युवतियों को काफी परेशानी हुई। रेल यात्री इस दौरान भारी आक्रोशित दिखे। रेलवे की इस कार्य के लिए तरह-तरह की बातें करते रहे। बड़ी बात ये रही कि यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को फिर से प्लेटफार्म पर लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed