फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villagers are driving away elephants by scaring them with fire in Korba

हाथियों का आतंक: अब हाथी के दल को आग से डराकर खदेड़ रहे ग्रामीण, फसल बचाने कर रहे है प्रयास; देखें वीडियो

Thu, 28 Nov 2024 07:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Nov 2024 07:06 PM IST
सार

कोरबा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन हाथी ग्रामीण इलाकों में दहशत मचा रहे हैं। इस बीच एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों को आग से दाग कर भागने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन
Villagers are driving away elephants by scaring them with fire in Korba
हाथियों को भगाते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबी-चोटिया कोरबा जिले के सरहदी क्षेत्र में 50 हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण इलाकों में रात-रात भर अपने जान को जोखिम में डालकर बच्चे, महिला एवं पुरुषों के द्वारा आग जला कर अपनी जिंदगी व फसल की रक्षा के लिये जद्दोजहद की जा रही है। इस बीच एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों को आग से दाग कर भागने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन




अपने आप को सरकारी भवनों में पूरी रात कड़कड़ाती ठंड में कि हाथी न आ जाए, इस दहशत से ग्रामीण शाम को ही भोजन कर सुरक्षित स्थानों के लिए निकल पड़ते हैं। पिछले दो सप्ताह से कोरबा के पड़ोसी जिले कोरिया एवं जीपीएम के सीमावर्ती क्षेत्र कोटगार, बेलकामार गांव में ग्रामीणों का हाथियों ने जीना हराम कर दिया है। इस इलाके से निकलकर यह वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है कि लोग हाथियों को खदेड़ने के लिए आग से दागने की बात कर शोर मचा रहे हैं। अपने घर व खेत-खलिहान में आग जला कर एवं हाथी को आग से दाग कर भगाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले लगभग पांच वर्षों से हाथियों के आतंक से पसान, ऐतमानगर एवं केंद्ई रेंज के ग्रामीण दहशत में हैं। हाथी से परेशान किसान अपनी फसल, मकान एवं अपने आप को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं तो वहीं वन विभाग की कार्रवाई सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति साबित हो रही है। वहीं, वन विभाग की मानें तो हाथी यो से ग्रामीणों को दूर रहने की सलाह दी जा रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। शाम होते ही जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। हाथी के आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे रेस्क्यू कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed