फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Video of school children picking up garbage in Balod goes viral

Balod Viral Video : कॉपी-किताब लेकर स्कूल में पढ़ने आए थे बच्चे, टीचर ने उठवा दिया कचरा

Mon, 14 Aug 2023 02:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 14 Aug 2023 02:03 PM IST
सार

बालोद जिले में स्कूली बच्चों का डस्टबिन से कचरा निकालाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
Video of school children picking up garbage in Balod goes viral
चिटौद प्राथमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुर विकासखंड क्षेत्र के चिटौद प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का कूड़ा उठाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे स्कूल में पढ़ने गए थे, लेकिन विद्यालय में शिक्षकों ने उन्हें कचरा उठाने के काम में लगा दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन अपने बचाव में एक अटैच शिक्षक द्वारा कार्य कराए जाने की बात कर रहा है। वहीं, मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


बालोद जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल केपी साव ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से किसी प्रकार का श्रम कार्य नहीं लेना चाहिए। उन्होंने मामले में जांच कराने की बात कही है। बच्चों ने स्वप्रेरित होकर यह कार्य किया है या फिर स्कूल के शिक्षकों द्वारा कराया गया है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वीडियो में बच्चे कचरे की पेटी को उठाकर स्कूल से बाहर ला रहे हैं और बाहर में सड़क किनारे इसे खाली भी कर रहे हैं और हाथों से डस्टबिन से कचरा भी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


जिस सड़क के किनारे इसे खाली कराया जा रहा है, वो राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 है, जो बेहद व्यस्ततम सड़क मार्ग है। बच्चे स्कूलों में अपना भविष्य बनाने जाते हैं न कि काम करने। अब देखना यह होगा विभाग ऐसे शिक्षकों पर किस तरह की कार्रवाई करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed