{"_id":"6662c5f60055aa4e3a034d0d","slug":"vhp-and-bajrang-dal-took-out-public-protest-masala-procession-in-balrampur-ramanujganj-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजीत स्वर्णकार की मौत: विहप व बजरंग दल ने निकाला जन आक्रोश मसाल जुलूस, पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजीत स्वर्णकार की मौत: विहप व बजरंग दल ने निकाला जन आक्रोश मसाल जुलूस, पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं कार्यकर्ता
Fri, 07 Jun 2024 02:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:04 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक सुजीत स्वर्णकार की मौत को लेकर जन आक्रोश विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। भारत माता चौक पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जन आक्रोश मशान रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज में बीते दिनों बजरंग दल के जिला सहसंयोजक सुजीत स्वर्णकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए करंट लगने से मौत होना बताते हुए मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। वहीं, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। इसी के चलते जन आक्रोश विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। भारत माता चौक पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जन आक्रोश मसाला जुलूस महामाया मंदिर के पास से निकलते हुए नगर के प्रमुख चौक-चौराहे होकर भारत माता चौक पहुंचा, जहां पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक जस्सू केसरी ने कहा कि सुजीत स्वर्णकार की हत्या हुई है, लेकिन मामले में अभी तक पुलिस के द्वारा संतुष्टिजनक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
इस दौरान नयन गुप्ता, सूरज कश्यप, निहाल कश्यप, सुशील मेहरा आकाश ठाकुर, सौरभ श्रीवास्तव, रंजन शर्मा, प्रहलाद यादव, सूरज पासवान, कृष्णा पासवान, आर्यन गुप्ता निशान ठाकुर, शंकर शर्मा, विद्यासागर पटेल, विशाल कुमार सचिन पासवान, गौतम गुप्ता, ऋषि पासवान, आनंद विश्वकर्मा, हरिनंदन ठाकुर, सोनू पासवान, विशाल कश्यप आनंद कश्यप, अरुण कश्यप, आकाश कश्यप सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन