{"_id":"638b51b4a8219c43f222ec33","slug":"vande-bharat-train-can-run-in-chhattisgarh-from-bilaspur-to-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी वंदे भारत: बिलासपुर से नागपुर के बीच चलाने की तैयारी, 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी वंदे भारत: बिलासपुर से नागपुर के बीच चलाने की तैयारी, 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
Sat, 03 Dec 2022 07:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:11 PM IST
सार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि, बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अभी तक बोर्ड की ओर से उनके पास स्वीकृति का पत्र नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द ही छत्तीसगढ़ के यात्री देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत के सफर का मजा ले सकेंगे। इस ट्रेन को बिलासपुर से नागपुर के बीच चलाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव बिलासपुर रेल मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से इसे हरी झंडी भी मिल गई है। हालांकि यह पटरी पर कब आएगी, इसे लेकर समय सारिणी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है। बिलासपुर से नागपुर की दूरी 412 किमी है। ऐसे में यह ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे में सफर पूरा करेगी। फिलहाल रेलवे के इस ट्रैक पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकती है। इसे लेकर ट्रायल किया गया था। वहीं जोन अफसरों ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। परिचालन, मैकेनिकल, विद्युत, कमर्शियल विभाग के अधिकारी इसकी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
पूरी ट्रेन वातानुकूलित श्रेणी की
बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी रफ्तार को 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाए जाने की योजना है। यह पूरी ट्रेन वातानुकूलित श्रेणी की है। इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी लगाए गए हैं। लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में इस्तेमाल होती हैं।