{"_id":"636f54b3c799f758bd7a868f","slug":"uttar-pradesh-trailer-driver-dies-due-to-electrocution-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: एक दिन पहले बेटी से कहा था-तेरे लिए नए कपड़े लेकर आऊंगा, घर पहुंचने से पहले ही आ गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: एक दिन पहले बेटी से कहा था-तेरे लिए नए कपड़े लेकर आऊंगा, घर पहुंचने से पहले ही आ गई मौत
Sat, 12 Nov 2022 01:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Nov 2022 01:39 PM IST
सार
ट्रेलर चालक के पिता मोहम्मद शफीक ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे घटनास्थल पर गए थे। जिस साइट पर गिट्टी अनलोडिंग हो रही थी, वहां 11 केवी तार बहुत नीचे था। उनका बेटा वहां पहली बार काम करने गया था।
विज्ञापन
करंट लगने से ट्रेलर चालक की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में करंट लगने से एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। चालक एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइड पर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गई 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखचा कर मर्ग दर्ज कर लिया है। वहीं परिजनों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे से एक दिन पहले ही बेटी से कहा था कि तेरे लिए नए कपड़े लेकर आऊंगा। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी मोहम्मद फैज अहमद (28) करीब डेढ़ माह पहले ही कोरबा की विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने के लिए आया था। फैज अहमद कंपनी में ट्रेलर चालक था। वह बरबसपुर स्थित कंपनी के साइडिंग में गिट्टी अनलोडिंग करने गया था। जहां वह काम कर रहा था, वहीं साइट पर ऊपर से 11 केवी का तार गया है। गिट्टी अनलोडिंग करते समय वाहन उसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से फैज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि करंट के चलते ट्रेलर के चारों टायर तक ब्लास्ट हो गए और आसपास की झाड़ियां तक जल गईं। कंपनी के लोगों ने हादसा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फैज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस ने फैज के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन कोरबा पहुंच गए हैं। फैज के पिता मोहम्मद शफीक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका बेटा कमाने के लिए कोरबा आया था।
विज्ञापन
मोहम्मद शफीक ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे घटनास्थल पर गए थे। जिस साइट पर गिट्टी अनलोडिंग हो रही थी, वहां 11 केवी तार बहुत नीचे था। उनका बेटा वहां पहली बार काम करने गया था, लेकिन कंपनी को इसकी जानकारी थी। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई। उन्होंने बताया कि फैज के 6 साल की बेटी और ढाई माह का बेटा है। एक दिन पहले ही बेटी से कपड़े लेकर आने की बात उसने कही थी। वहीं थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि कंपनी के लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।