फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Unique initiative of Beldegi School now children are eating organic vegetables grown by themselves it has bec

जशपुर: बेलडेगी स्कूल की अनोखी पहल, अब बच्चे खा रहे हैं खुद उगाई जैविक सब्जियां, बनी पूरे ब्लॉक के लिए नजीर

Tue, 09 Sep 2025 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Sep 2025 06:17 PM IST
सार

कहते हैं कि सीख सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि जीवन जीने के तरीकों से भी मिलती है। विकासखंड बगीचा के प्राथमिक विद्यालय बेलडेगी ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। यहां मिड-डे मील में बच्चों की थाली में जो सब्जियां परोसी जाती हैं।

विज्ञापन
Unique initiative of Beldegi School now children are eating organic vegetables grown by themselves it has bec
बेलडेगी स्कूल की अनोखी पहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि सीख सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि जीवन जीने के तरीकों से भी मिलती है। विकासखंड बगीचा के प्राथमिक विद्यालय बेलडेगी ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। यहां मिड-डे मील में बच्चों की थाली में जो सब्जियां परोसी जाती हैं, वे किसी बाजार से खरीदी नहीं जातीं, बल्कि स्कूल परिसर के किचन गार्डन से ही तोड़ी जाती हैं।

विज्ञापन


इस बागान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी तरह के पेस्टीसाइड का उपयोग नहीं होता। पूरी तरह जैविक खाद से उगाई गई सब्जियां बच्चों को न सिर्फ स्वाद और पोषण दे रही हैं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और शुद्ध भोजन भी उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन


प्रधान पाठक अल्फा किरण मिंज और शिक्षक मुनु राम की अगुवाई में बने इस किचन गार्डन में भिंडी, टमाटर, बैंगन, पालक, मटर, लहसुन और धनिया जैसी हरी-भरी सब्जियां उग रही हैं। बच्चे पहले ही लौकी, कद्दू, करेला और तरोई जैसी मौसमी सब्जियों का स्वाद भी चख चुके हैं। ताजगी और पोषण का यह मेल बच्चों की सेहत और चेहरे की मुस्कान में साफ झलकता है। इस पहल की खासियत यह है कि स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मिलकर इस बगीचे को संभालते हैं। पंचायत द्वारा लगाए गए सबमर्सिबल पंप ने सिंचाई की मुश्किलों को भी दूर कर दिया है। यानी बच्चों ने सिर्फ खाने के लिए सब्जियां नहीं उगाईं, बल्कि मेहनत, जैविक खेती और आत्मनिर्भरता का पाठ भी सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ सुदर्शन पटेल ने इस प्रयास की तारीफ करते हुए कहा –
“बेलडेगी स्कूल ने यह साबित किया है कि संकल्प और सामूहिक प्रयास से सरकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। यहां के बच्चे न केवल ताजी और शुद्ध सब्जियां खा रहे हैं, बल्कि खेती-बाड़ी और श्रम का महत्व भी समझ रहे हैं। यह मॉडल पूरे ब्लॉक के लिए आदर्श है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed