फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Minister Shivraj and CM Sai greeted beneficiaries by washing their feet, announced 3.30 lakh new houses

CG: केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम साय ने लाभार्थियों का पांव पखार कर किया अभिनंदन, 3.30 लाख नए आवास की घोषणा

Sat, 11 Jan 2025 12:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 11 Jan 2025 12:04 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री चौहान और सीएम साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना, नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया।

विज्ञापन
Union Minister Shivraj and CM Sai greeted beneficiaries by washing their feet, announced 3.30 lakh new houses
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने लाभार्थियों का पखारे पांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौहान और सीएम साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना, नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य अतिथियों ने भी आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को दुर्ग जिले के नगपुरा पहुंचें। उन्होंने यहां जैन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मोर अधिकार के तहत छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी सौगात दी। नगपुरा के स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही राज्य के कई कैबिनेट मंत्री और भाजपा के नेतागण भी मंच पर मौजूद रहे।  
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले नगपुरा के प्रसिद्ध जैन मंदिर पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पीएम आवास और नक्सल पीड़ित परिवार के हितग्राहियों को खुशियों की सौगात दी। कुम्हारी के खपरी में आयोजित कृषि मेला में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सबसे पहले राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कृषि उत्पाद व आधुनिक यंत्रों के लगाए स्टॉल का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठन के द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 20 हजार किलो सब्जी से भरी दो ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया। उन्होंने 3.30 लाख नए आवास की घोषणा की। लखपति दीदी योजना के तहत 15 हजार आमदनी होने पर आवास दिया जाएगा और मोटरसाइकिल वालों को भी आवास मिलेगा। 2.5 एकड़ वाले किसानों को आवास मिलेगा। आवास के लिए सर्वे ऐप के माध्यम से हितग्राही सर्वे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed