{"_id":"65aba17be55fef2d94045f25","slug":"union-minister-mansukh-mandaviya-visit-in-raipur-cleaned-mahamaya-temple-used-broom-and-mop-said-this-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय मंत्री मनसुख ने रायपुर के महामाया मंदिर परिसर में की साफ सफाई: फिल्म '695' के पोस्टर का किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय मंत्री मनसुख ने रायपुर के महामाया मंदिर परिसर में की साफ सफाई: फिल्म '695' के पोस्टर का किया विमोचन
Sat, 20 Jan 2024 04:05 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 20 Jan 2024 04:05 PM IST
सार
Mansukh Mandaviya visit in raipur: केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज 20 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर पहुंचे। यहां पर दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने रायपुर के महामाया मंदिर परिसर में की साफ सफाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Mansukh Mandaviya visit in raipur: केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज 20 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर पहुंचे। यहां पर दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में झाड़ू और पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान में सहयोग दिया।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री मांडविया ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष की गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म 695 के पोस्टर का विमोचन भी किया। महामाया मंदिर ट्रस्ट के सचिव व्यास नारायण तिवारी ने सभी आगुन्तकों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और महामाया माताजी वाला चांदी का सिक्का स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अशोक सामर्थ्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद सुनील सोनी मौजूद रहे।