फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Minister Giriraj singh Chhattisgarh visit, Said- 'Nehru used to say that he is a Hindu by default

दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज: बोले- 'नेहरू कहते थे कि वो बाई डिफॉल्ट हिंदू हैं'

Sat, 13 Jan 2024 02:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 02:36 PM IST
सार

Giriraj singh on pandit jawaharlal nehru: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
Union Minister Giriraj singh Chhattisgarh visit, Said- 'Nehru used to say that he is a Hindu by default
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Giriraj singh on pandit jawaharlal nehru: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण भेजा है, लेकिन वे नहीं जा रहे हैं क्योंकि वे हिंदू विरोधी हैं। वो आज से नहीं, बरसो से हिंदू विरोधी रहे हैं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुर्ननिर्माण पर मुख्यमंत्री की भी क्लास ली थी। भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को भी मना किया था। क्योंकि वह कहते थे कि वो बाय डिफाल्ट हिंदू हूं। हिंदू विरोधी परंपरा उनके डीएनए में है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


'पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा है, उसे ठीक करने आया हूं'
उन्होंने कहा कि मैं जिस विभाग का मंत्री हूं, उस विभाग का नाम है पंचायती राज ग्रामीण विकास। यहां के ग्रामीणों को पुरानी सरकार (कांग्रेस) ने जिस ढंग से लूटा है, उसे ठीक करने आया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार कैसे बेहतरी के काम करे उसके लिए सब के साथ बैठक करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व माना एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री नया रायपुर के सर्किट हाउस में पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

ये है केन्द्रीय मंत्री का शेड्यूल

  • तय कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेने के बाद राजकीय अतिथि शाला रायपुर से दोपहर 2 बजे कार से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी अतिथि शाला कोरबा पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा में करेंगे। 
  • वे 14 जनवरी को कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। उसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा में सुबह 11 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। कोरबा  जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम रंजना में दोपहर 2.15 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद ग्राम रंजना से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.15 बजे एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। 
  • केन्द्रीय मंत्री 15 जनवरी को कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  'पीएम जन मन योजना' की शुरूआत कार्यक्रम में वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद कोरबा से कार से शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमान से रात 8.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed