फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Home Minister Amit Shah will Raipur visit at tomorrow: BJP engaged in preparation

कल रायपुर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: एक महीने के अंदर तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा, तैयारी में जुटी बीजेपी

Fri, 21 Jul 2023 03:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 03:51 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री और छत्तीसगढ़ के चुनावी रणनीतिकार अमित शाह कल रायपुर आएंगे। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में प्रदेश के बीजेपी नेताओं की हाई लेवल बैठक ले सकते हैं।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will Raipur visit at tomorrow: BJP engaged in preparation
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री और छत्तीसगढ़ के चुनावी रणनीतिकार अमित शाह कल रायपुर आएंगे। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में प्रदेश के बीजेपी नेताओं की हाई लेवल बैठक ले सकते हैं। इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


चर्चा है कि केंद्रीय गृहमंत्री के साथ एक प्राइवेट सर्वे एजेंसी के कुछ लोग भी आएंगे। खबर है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति को लेकर केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। कल सर्वे पूरा होने की उम्मीद है। बीजेपी 2023 के चुनाव को जीतने में लगी है। इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यही वजह है कि शाह एक महीने के अंदर तीसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने 5 जुलाई को रायपुर में बीजेपी नेताओं के बैठक ली थी। रात्रि विश्राम के बाद सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना हो गए थे। इस दौरान वो छत्तीसगढ़ भाजपा की परफॉर्मेस से संतुष्ट नहीं दिखे थे। 
विज्ञापन


शाह बीजेपी के कमजोर सीटों पर फोकस करेंगे। पांच जुलाई को अपने दौरे के दौरान दिए गए होमवर्क की जांच करेंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे। शाह की तीसरी बैठक में जवाब देने के लिए प्रदेश के भाजपा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी प्रभारी ओम माथुर इस काम में जी जान से लगे हुए हैं। मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री लगातार चुनावी वाले राज्यों पर अपनी नजर रखे हुए हैं। लगातार दौरा कर बीजेपी संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर वाली सीटों का होगा आकलन 
चुनाव में बीजेपी की नैया पार करने के लिए शाह ने प्रदेश के नेताओं को होमवर्क दिया है। सूत्रों के अनुसार, रायपुर दौरे से रवाना होने से पहले शाह ने प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन को एक प्रारूप पर काम करने के लिए कहा है। इसके आधार पर हर विधानसभा की जानकारी जुटानी है। इसके बाद शाह दोबारा चर्चा करेंगे। पार्टी नेताओं को विधानसभावार रिपोर्ट तैयार रखने के लिए कहा गया है। इसमें यह देखा जाएगा कि बीजेपी किस विधानसभा में मजबूत है और किसमें कमजोर स्थिति में है। इसका आकलन किया जाएगा। वहीं जिन सीटों पर बीजेपी कमजोर है, उसकी वजह भी बताने के लिए कहा गया है। 


अजय जामवाल को टॉस्क दिया
वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश में चल रहे महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा करते हुए चुनावी तैयारियों की भी जानकारी ली। 10 दिन के अंदर चुनावी रणनीति बनाकर शेयर करने के लिए कहा गया है। इसमें हर सीट पर भाजपा की स्थिति और आगामी प्लान क्या होगा, इसका जिक्र रहेगा।  इसके लिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को टॉस्क दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed