{"_id":"64a98e88e775899e8f043727","slug":"union-home-minister-amit-shah-will-come-to-chhattisgarh-again-will-visit-for-third-time-within-20-days-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह: 20 दिन के अंदर तीसरी बार करेंगे दौरा, कमजोर सीटों पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह: 20 दिन के अंदर तीसरी बार करेंगे दौरा, कमजोर सीटों पर रहेगा फोकस
Sat, 08 Jul 2023 09:58 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 08 Jul 2023 09:58 PM IST
सार
मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री लगातार चुनावी वाले राज्यों पर अपनी नजर रखे हुए हैं। लगातार दौरा कर बीजेपी संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 दिन के अंदर में लगातार तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री लगातार चुनावी वाले राज्यों पर अपनी नजर रखे हुए हैं। लगातार दौरा कर बीजेपी संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 दिन के अंदर में लगातार तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 14 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। इस दौरान बीजेपी के कमजोर सीटों पर फोकस करेंगे। पांच जुलाई को अपने दौरे के दौरान दिए गए होमवर्क की जांच करेंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे। शाह की तीसरी बैठक में जवाब देने के लिए प्रदेश के भाजपा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी प्रभारी ओम माथुर इस काम में जी जान से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
कमजोर वाली सीटों का होगा आकलन
चुनाव में बीजेपी की नैया पार करने के लिए शाह ने प्रदेश के नेताओं को होमवर्क दिया है। सूत्रों के अनुसार, रायपुर दौरे से रवाना होने से पहले शाह ने प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन को एक प्रारूप पर काम करने के लिए कहा है। इसके आधार पर हर विधानसभा की जानकारी जुटानी है। इसके बाद शाह दोबारा चर्चा करेंगे। पार्टी नेताओं को विधानसभावार रिपोर्ट तैयार रखने के लिए कहा गया है। इसमें यह देखा जाएगा कि बीजेपी किस विधानसभा में मजबूत है और किसमें कमजोर स्थिति में है। इसका आकलन किया जाएगा। वहीं जिन सीटों पर बीजेपी कमजोर है, उसकी वजह भी बताने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अजय जामवाल को टॉस्क दिया
वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश में चल रहे महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा करते हुए चुनावी तैयारियों की भी जानकारी ली। 10 दिन के अंदर चुनावी रणनीति बनाकर शेयर करने के लिए कहा गया है। इसमें हर सीट पर भाजपा की स्थिति और आगामी प्लान क्या होगा, इसका जिक्र रहेगा। इसके लिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को टॉस्क दिया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। दूसरी ओर जेपी नड्डा अलग-अलग राज्यों की बैठक ले रहे थे। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए नड्डा की बैठक में यहीं का एजेंडा रहा।
विज्ञापन