फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Union Coal and Mine Minister Kishan Reddy visit to Korba

CG: केंद्रीय कोयला एवं खदान मंत्री किशन रेड्डी का दौरा, काले झंडा दिखाने वाले थे भू-विस्थापित; पुलिस ने पकड़ा

Thu, 10 Apr 2025 03:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Apr 2025 03:35 PM IST
सार

कोरबा में केंद्रीय कोयला एवं खदान मंत्री किशन रेड्डी के दौरे के समय भू-विस्थापित काले झंडा दिखाने वाले थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़कर एल रीक्रिएशन क्लब में बंद कर दिया। उनका कहना है कि रोजगार दिए बिना कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Union Coal and Mine Minister Kishan Reddy visit to Korba
भू-विस्थापितों को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी किशन रेड्डी अपने प्रथम प्रवास पर आज कोरबा जिले के गेवरा पहुंचे। हेलीपैड पर स्वागत के बाद में अपने काफिला सहित गेवरा माइंस के व्यू प्वाइंट्स पहुंचे, जहां पर उत्पादन और अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। काफी देर तक खदानों का निरीक्षण करने के बाद कोयला मंत्री एसईसीएल प्रबंधन के साथ बैठक की और विभिन्न कार्यों की समीक्षा ली। कोयला मंत्री के दौरे को लेकर प्रबंधन ने यहां पर खास तैयारी रही। कोयला मंत्री रेड्डी व्यू प्वाइंट से खदान की स्थिति जाना। वहीं, कामगार साथियों से संवाद किया। शोवेल शॉवेल ऑपरेटर, डंपर ऑपरेटर से खदान में मिले और उनके साथ केबिन में बैठकर मशीन का संचालन देखा।

विज्ञापन


कोयला मंत्री के सामने भू-विस्थापित एवं रोजगार विरोधी नीतियों को बनाने वाले अधिकारियों को काले झंडे दिखाने से पहले पुलिस ने रोका। पुलिस की देखरेख में उन्हें सीनियर रिक्रेशन क्लब में रखा गया। पुलिस प्रशासन ने कोयला मंत्री से मिलकर बात रखने का दिया आश्वाशन दिया गया। छत्तीसगढ़ किसान सभा और भूविस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में कोयला मंत्री के गेवरा आगमन पर एसईसीएल के सीएमडी, बोर्ड मेंबरों के दौरे का जबरदस्त विरोध करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने मांगों को रखने और ज्ञापन सौंपने के लिए समय प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कोरबा में रोजगार एकता संघ के बैनर तले भू-विस्थापित प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय कोयला एवं खदान मंत्री किशन रेड्डी के सामने भू-विस्थापित काला झंडा दिखाने वाले थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़कर एल रीक्रिएशन क्लब में बंद कर दिया। किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि भूविस्थापितों के रोजगार और पुनर्वास की मांग को लेकर इस क्षेत्र में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। कुसमुंडा में भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के बैनर पर अनिश्चितकालीन धरना को 1255 दिन पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भू-विस्थापितों की समस्या को लेकर चर्चा के लिए समय मांगने पर सीएमडी और डीपी द्वारा समय भी नहीं दिया जाता है। कोयला मंत्री के साथ सीएमडी, और एसईसीएल के अन्य अधिकारियों के साथ यह दौरा कोयला उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से हो रहा है, क्योंकि पिछले दो सालों से इस क्षेत्र में कोयला उत्पादन लगातार बाधित हो रहा है और उत्पादन लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इस दौरे की खबर लगते ही भूविस्थापित आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि रोजगार दिए बिना कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed