{"_id":"65be24cf2e5a005da50b6dd1","slug":"uncle-molested-a-girl-in-jashpur-police-arrested-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदा बना मौसा: लड़की को लेकर जा रहा था घर, रास्ते में पी शराब और बदल गई नीयत; जंगल में दिखाया जानवर सा रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदा बना मौसा: लड़की को लेकर जा रहा था घर, रास्ते में पी शराब और बदल गई नीयत; जंगल में दिखाया जानवर सा रूप
Sat, 03 Feb 2024 05:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:11 PM IST
सार
मुंहबोले मौसा ने बच्ची की अस्मत लूटने की कोशिश की,खुद को बचाने धक्का देकर जंगल में भागी पीड़िता,बच्ची की हिम्मत व सूझबूझ से बड़ी घटना टली
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार रात मुंहबोले मौसा ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने किसी प्रकार भागकर अपनी इज्जत बचाई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम आरोपी युवक कुनकुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आया था। युवक ने पीड़िता के माता-पिता से कहा कि वह अपने घर पर जुबली (25 वर्ष पूरे होने पर) पर्व मना रहा है, इसलिए बेटी को ले जा रहा है। साथ ही अन्य परिजनों को अगले दिन आने के लिए बोला। माता-पिता ने बेटी को मौसा के साथ जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपनी आपबीती में परिजनों को बताया कि स्कूटी से गांव जाते वक्त रास्ते में कच्ची सड़क पुल के पास युवक ने स्कूटी रोक दी और जमीन पर बैठकर शराब पीने लगा। इधर, जब देर होने लगी तो पीड़िता ने बोला कि नौ बज गया है घर चलिए, तब आरोपी रिश्तेदार ने बुरी नियत से उसे पकड़कर किनारे ले जाते हुए छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और आरोपी को झटका देते हुए जंगल में भाग गई। इसके बाद पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को फोन लगाकर आपबीती बताई।
विज्ञापन
इसकी सूचना जैसे ही नवपदस्थ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मल्लिका बनर्जी तिवारी को मिली। उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में बताया। एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। इसके आधार पर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी कुनकुरी ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।