{"_id":"641c299dd1e41c8b050cc9aa","slug":"two-youths-arrested-for-gang-misdeed-a-woman-after-entering-her-house-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों ने की घटना, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों ने की घटना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 23 Mar 2023 03:57 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 03:57 PM IST
सार
गौरेला थाना क्षेत्र इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े घर में अकेली रह रही महिला के घर में घुसकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो युवक गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के गौरेला थानाक्षेत्र इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिले में दुष्कर्म की वारदाते रुकने का नाम ही नही ले रही हैं। गौरेला थाना क्षेत्र इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े घर में अकेली रह रही महिला के घर में घुसकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी गौरेला थाने पहुंचकर दी जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। वहीं, आरोपियों को गौरेला थाना क्षेत्र इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जीपीएम पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के अनुसार दोपहर लगभग 12:00 बजे महिला जब अपने घर में खाना खाने के बाद बरामदे में लेटी थी तभी सामने से गुजर रहे राकेश और राज कुमार पनिका महिला के घर में घुस गए और महिला के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया और वहां से भाग खड़े हुए। पीड़िता ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और उसके बाद परिजनों के साथ गौरेला थाने पहुंचकर राकेश और राज कुमार पनिका के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज की। गौरेला पुलिस ने भी तत्काल पीड़िता की शिकायत पर दोनों ही आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन