फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two young man Died at road accident in anjora Durg-bhilai

Durg-bhilai: कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, राजनांदगांव जा रहे थे मोटरसाइकिल सवार

Mon, 15 May 2023 06:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 15 May 2023 06:03 PM IST
सार

Two young man Died , road accident in anjo दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र के बाइपास के पास रविवार की देर रात बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों  की मौत हो गई। अंजोरा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Two young man Died at road accident in anjora Durg-bhilai
कार और बाइक में टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की ओर से लोगों को लाख समझाइश देने के बाद भी सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। लोग लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए हादसे को न्योता दे रहे हैं। दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र के बाइपास के पास रविवार की देर रात बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों  की मौत हो गई। अंजोरा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि कार दुर्ग से राजनांदगांव की ओर जा रही थी। इस बीच शिवनाथ नदी पुल के तरफ पृथ्वी पैलेस से पहले अंजोरा साइड में ये हादसा हुआ। मामले में अंजोरा चौकी प्रभारी पवन देवांगन ने बताया अंजोरा बाइपास में रविवार की देर रात बाइक क्रमांक सीजी 07 एजेड 9026 और कार क्रमांक एमपी 50 सीए 0698 के बीच टक्कर हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक दूर तक घसीटते हुए गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
मृतकों की पहचान अल्ताफ गनी पिता नसीरुद्दीन (24) निवासी तालपुरी भिलाई और संदीप आनंदन पिता राधे (35) निवासी रुआबांधा भिलाई के रूप में हुई है। दोनों युवक राजनांदगांव की ओर से आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed