फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two women arrested for duping people of Rs 11 lakh in getting them jobs in AIIMS Raipur

मां-बेटी ने मिलकर पुजारी को फंसाया: एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर की 11 लाख रुपये की ठगी, दोनों गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 01:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 26 Sep 2024 01:55 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में मां बेटी ने मिलकर एम्स अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है। ठगी का शिकार होने वाला मंदिर का पुजारी है। ठग ने नौकरी का झांसा देते हुए लाखों की ठगी की। मामले कि शिकायत के बाद दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Two women arrested for duping people of Rs 11 lakh in getting them jobs in AIIMS Raipur
ठगी के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में मां बेटी ने मिलकर एम्स अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है। ठगी का शिकार होने वाला मंदिर का पुजारी है। ठग और पुजारी का मुलाकात मंदिर में हुई। इस दौरान ठग ने एम्स में काम करने और बड़े अधिकारियों से पहचान होने की बात कही। ठग ने नौकरी का झांसा देते हुए लाखों की ठगी की। मामले कि शिकायत के बाद दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूरा मामला रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र का है। ठगी का शंका होने पर प्रार्थी अजीत मिश्रा ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह कंचन विहार कॉलोनी स्थित गौरीशंकर मंदिर में पुजारी का काम करता है। मंदिर में आने-जाने के दौरान पुनम नेहाल और उसकी बेटी संजना नेहाल से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने खुद को एम्स अस्पताल में काम करना बताया। इसके साथ ही बड़े-बड़े अधिकारियों से पहचान होना बताया। 
विज्ञापन


इन पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर की ठगी
ठग ने झांसा देते हुए कहा कि एम्स अस्पताल स्थित मंदिर में पुजारी का पद निकला है। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर का पद निकलना भी बताया। इन पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा दिया गया। प्रार्थी ने बताया कि उसे अस्पताल के मंदिर में और उसके रिश्तेदार को कंप्यूटर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर साल 2021 में कुल 11 लाख 16 हजार रुपये ठग को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी कर फरार थे ठग 
इसके बाद ठग प्रार्थी और उसके रिश्तेदार का सरकारी नौकरी नहीं लगवाया। नौकरी नहीं लगने और काफी समय होने पर प्रार्थी ने महिला और उसकी बेटी से नौकरी के नाम पर दिए गए पैसों को वापस मांगा गया। इस पर ठग ने चार लाख रुपये वापस किया। बाकी के रकम सात लाख 16 हजार रुपये को वापस करने में दो सालों से टाम-मटोल कर प्रार्थी को घुमाया जा रहा था।


मां-बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
इसके बाद बाद प्रार्थी ने आमानाका थाना पहुंचकर नौकरी के नाम पर ठगी का रिपोर्ट लिखाया। इस पर अपराध क्रमांक 340/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विेवेचना में लिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान मामले में पुलिस ने ठग पुनम निहाल और उसकी बेटी संजना निहाल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed