फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two smugglers arrested with 459 banned narcotic pills in Raipur, used to bring consignment from Odisha by bus

Raipur News: रायपुर में 459 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बस के जरिए लाते थे खेप

Tue, 21 Jul 2026 05:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 21 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को 459 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Two smugglers arrested with 459 banned narcotic pills in Raipur, used to bring consignment from Odisha by bus
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को 459 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त गोलियों और नकदी की कुल कीमत करीब 1.83 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर स्थित गदयाही मंदिर के पास दो युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुनील बघेल और सचिन महानंद के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास रखे बैग से 459 नाईट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और बिक्री से संबंधित 200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ खम्हारडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 22 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि प्रतिबंधित नशीली गोलियों की खेप बस के जरिए ओडिशा से रायपुर लाई जाती थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed