फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two police suspended for taking bribe from drug peddlers in Koriya chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कोरिया में ड्रग तस्करों से रिश्वत लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 12 Aug 2021 03:06 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रायपुुर
पीटीआई, रायपुुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Aug 2021 03:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में तीन ड्रग तस्करों को रिश्वत लेने के बाद रिहा करने के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Two police suspended for taking bribe from drug peddlers in Koriya chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में तीन ड्रग तस्करों को रिश्वत लेने के बाद रिहा करने के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कोरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष सिंह ने बताया कि जनकपुर थाना प्रभारी जवाहर लाल गायकवाड़ और कुंवरपुर चौकी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीचंद कश्यप को ड्रग के तीन तस्करों से रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि तीन अगस्त को जनकपुर थाना क्षेत्र के बहरासी में पुलिसकर्मियों ने अवैध शराब के तस्करों और उनके वाहन को छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान बैकुंठपुर में पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से जुड़े रहेंगे और मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed