{"_id":"69b15f1c6e7098319f018d7d","slug":"two-people-including-an-interstate-accused-arrested-for-smuggling-ganja-in-raipur-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 8 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 8 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी समेत दो गिरफ्तार
Wed, 11 Mar 2026 05:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:56 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 8 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 8 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 16 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मयंक गुर्जर के निर्देशन में पुलिस टीमों को मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। 10 मार्च को उरला थाना पुलिस को सूचना मिली कि बाजार चौक के पास एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित वर्मा निवासी उरला बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 3 किलो 115 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी तरह रामनगर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल अहीरवार को 5 किलो 206 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से विदिशा का निवासी बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8 किलो 321 ग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में उरला थाना में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत धारा 20बी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।