फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two people died in elephant attack in surajpur chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला

Sun, 11 Aug 2019 07:52 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 11 Aug 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
two people died in elephant attack in surajpur chhattisgarh
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में हाथी ने दो लोगों को रौंद डाला, जिससे उनकी मौत हो गयी। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। संभागीय वन अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मवेशियों के साथ प्रतापपुर के जंगल में गए सोमनाथ कोडकू का शुक्रवार को हाथी से सामना हुआ था। कोडकू प्रतापपुर के ही रहने वाले थे। यह स्थान कोरबा से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाथी ने पहले कोडकू को सूंड़ में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और फिर उन्हें पैरों से कुचल कर मार डाला। कोडकू जब घर नहीं लौटे तब कुछ स्थानीय लोगों ने वन विभाग से संपर्क किया, जिन्होंने तलाश अभियान चलाया। सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह जंगल में उनका शव मिला।
विज्ञापन


दूसरी घटना में शनिवार को सरहरी गांव के पास के वनक्षेत्र में मशरूम इकट्ठा करने के दौरान कुछ ग्रामीणों पर उसी हाथी ने हमला किया। डीएफओ ने बताया कि समूह के बाकी लोग किसी तरह भागने में सफल रहे लेकिन रुक्मिणी चेरवा उसकी चपेट में आ गयीं और हाथी ने उन्हें भी कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को तत्काल 25,000 रुपये की राहत राशि दी गयी है और जल्द ही मुआवजे की शेष राशि भी दे दी जाएगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, रायगढ़, जसपुर, बलरामपुर और कोरिया जिलों के घने जंगलों में मानव-हाथी के संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed