{"_id":"63a2ae92f9a5900a7c6e79a1","slug":"two-people-died-by-jumping-in-front-of-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: दो लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: दो लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 21 Dec 2022 12:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Dec 2022 12:28 PM IST
सार
अलग-अलग जगहों पर दो लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौत की खबर सुनते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी थाना क्षेत्र के खोखसा फाटक के पास 55 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुरेश यादव बलौदा विकासखंड के नवागांव के मिडिल स्कूल में शिक्षक थे। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतक के बेटे ने बताया की मेरी शादी अभी जनवरी माह में होने वाली है उसी को लेकर वे हमेशा चिंतित रहते थे। उधर, शादी के लिए बैंक से 12 लाख रुपए की लोन भी लिया था।
विज्ञापन
वहीं, अकलतरा थाना क्षेत्र के मुरलीडीह रेलवे ट्रैक पर भी मंगलवार की देर शाम के बिलासपुर जिले के बायलबंद के रहने वाले नरेंद्र केवट 35 वर्ष ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वह अपने ससुराल तरोद 18 दिसंबर को आया हुआ था। उसकी पत्नी ने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसे इलाज के लिए लेकर आए थे। जिसके बाद 20 दिसंबर की दोपहर घर वह घर से निकला था। बहुत देर तक घर नहीं आया खोजबीन की जा रही थी। तभी पता चला की मुरलीडीह रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सीएससी अस्पताल में रखा गया था। आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन