फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two people died and one injured in road accident in Janjgir Champa

Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

Wed, 13 Mar 2024 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Mar 2024 09:30 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two people died and one injured in road accident in Janjgir Champa
बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदा थाना क्षेत्र बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र और रिश्तेदार को टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर मोतील्ला बारेठ की मौत हो गई। वहीं, युवक बसंत बारेठ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन और चालक को पकड़ा है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलौदा थाना अंतर्गत बुडगहन निवासी मोतिल्ला पुत्र नाथूराम, उसका बेटा बसंत और नान के साथ लड़की देखकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रैनपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बलौदा निवासी नान पुत्र नमुनारायण  (52 ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए बलौदा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां बुडगहन निवासी मोतिल्ला पुत्र नथुराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चालक युवक बंसत बुडगहन को सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।  बलौदा पुलिस ने वाहन को जब्त किया है। चालक को भी गिरफ्तार किया है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed