फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two people-central chalk and a glimpse of thrill in the four-day Jashpur Jamboree in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: चार दिन की जशपुर जम्बूरी में दिखी जनजातीय धरोहर और एडवेंचर की झलक

Sat, 08 Nov 2025 06:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 08 Nov 2025 06:33 PM IST
सार

‘जशपुर जम्बूरी 2025’ के नाम से आयोजित यह चार दिवसीय आयोजन 6 से 9 नवंबर तक चल रहा है, जिसमें देशभर से आए 120 से अधिक प्रतिभागी प्रकृति और साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन
Two people-central chalk and a glimpse of thrill in the four-day Jashpur Jamboree in Chhattisgarh
जशपुर जम्बूरी 2025: प्रकृति, संस्कृति और साहसिक रोमांच का अनोखा संगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरे-भरे जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे जशपुर जिले में इस समय पर्यटन, संस्कृति और रोमांच का रंगारंग संगम देखने को मिल रहा है। ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ के नाम से आयोजित यह चार दिवसीय आयोजन 6 से 9 नवंबर तक चल रहा है, जिसमें देशभर से आए 120 से अधिक प्रतिभागी प्रकृति और साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत नीमगांव में पक्षी दर्शन (बर्ड वॉचिंग) से हुई, जहां प्रतिभागियों ने शांत वातावरण में जशपुर की जैव विविधता का नज़दीक से अनुभव किया। इसके बाद दो समूहों में बंटे पर्यटकों ने मयाली में कयाकिंग, एटीवी राइड, एक्वा साइकिलिंग और पेंटबॉल जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाया, जबकि दूसरे समूह ने देशदेखा क्षेत्र में रॉक क्लाइम्बिंग, जुमारिंग और ज़िपलाइनिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्राकृतिक सुंदरता के बीच बसे मधेश्वर पहाड़ की पृष्ठभूमि में स्थानीय व्यंजन और लोक संस्कृति ने भी सबका मन मोह लिया। शाम को सरना एथनिक रिजॉर्ट में आयोजित पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों ने जशपुर की जनजातीय संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। अंतिम सत्र में पर्यटक तारों भरे आसमान के नीचे कैम्पफायर के इर्द-गिर्द जुटे, जहां हंसी-मज़ाक और अनुभवों की साझेदारी ने इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जशपुर जम्बूरी 2025 न केवल पर्यटन को नई दिशा दे रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर भी बढ़ा रहा है। यह आयोजन साबित कर रहा है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में प्रकृति, संस्कृति और रोमांच का संगम राज्य के पर्यटन को नई उड़ान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed