फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Horrific road accident in Kharora: A fierce collision between a truck and a car, one youth died, three injured

खरोरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार के बिच जोरदार भिडंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 01 Sep 2026 12:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 01 Sep 2026 12:21 PM IST
सार

रायपुर से लगे खरोरा इलाके में मंगलवार को सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर ट्रक और कार की जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Horrific road accident in Kharora: A fierce collision between a truck and a car, one youth died, three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में मंगलवार को सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर ट्रक और कार की जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक की पहचान शिवम साहू के रूप में हुई है। वहीं हादसे में ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना खरोरा थाना क्षेत्र में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुई। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार में सवार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही खरोरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाकर तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। चिकित्सकों की निगरानी में तीनों घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में लिया और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।


हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed