फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Naxals killed in encounter in Chhattisgarh Dantewara district

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर, विदेशी पिस्तौल और राइफल बरामद

Sat, 14 Sep 2019 12:33 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 14 Sep 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Two Naxals killed in encounter in Chhattisgarh Dantewara district
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को दो इनामी नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने एनकांउटर में मार गिराया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी तभी किरंदुल थाना क्षेत्र के कुट्रेम गाँव के पास के जंगलों में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब गोलीबारी रोकी गई तब वे अंधेरे का फायदा उठाते हुए घने जंगलों में भाग गए। पल्लव ने कहा कि मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान दो शव बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों नक्सलियों की पहचान मलंगीर क्षेत्र समिति के सदस्य लच्छू मंडावी और पोदिया के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दोनों के सिर पर पांच लाख रुपये का ईनाम था। मौके से दो हथियार बरामद हुए हैं। जिनमें एक विदेशी निर्मित 9 मिमी पिस्तौल और एक 12 बोर राइफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिस्तौल पर मेड इन इटली अंकित है और हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 23 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने दंतेवाड़ा के घने जंगलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अप्रैल में हुए एक नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या हो गई थी। जिसके बाद अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के लिए आरक्षित इस सीट पर चुनाव होने हैं।


पुन्नूर में डीआरजी की टीम के साथ माओवादियों की मुठभेड़

वहीं, आज सुबह 8:30 से 9:00 के बीच पु्न्नूर के पास जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) टीम और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। डीआईजी एंटी नक्सल ऑपरेशन पी सुंदरराज ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान पुन्नूर के पास माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद डीआरजी के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद हुई तलाशी अभियान में मौके से एक माओवादी का शव मिला, साथ ही एक राइफल भी बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed