{"_id":"65be4acb26a4c4c3740a9df9","slug":"two-naxalites-were-also-killed-in-tekalgudam-attack-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naxal Attack: टेकलगुड़ा हमले में मारे गए थे दो नक्सली, लूटा था सामान; चार दिन बाद माओवादियों ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxal Attack: टेकलगुड़ा हमले में मारे गए थे दो नक्सली, लूटा था सामान; चार दिन बाद माओवादियों ने किया खुलासा
Sat, 03 Feb 2024 07:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:47 PM IST
सार
टेकलगुड़ा हमले में महिला समेत दो नक्सली भी मारे गए थे। नक्सलियों के भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के ओर से इसका खुलासा किया गया है। 30 जनवरी को यह हमला हुआ था, जिसमें तीन जवान बलिदान हो गए थे।
विज्ञापन
हमले में मारे गए नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टेकलगुड़ा हमले में महिला समेत दो नक्सलियों की मौत हुई है। इसके अलावा हमले के बाद नक्सलियों ने बलिदान जवानों के पास से गोली व अन्य सामान भी लूट लिये थे। शनिवार को इसका खुलासा नक्सलियों के भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के ओर से किया गया है।
विज्ञापन
नक्सलियों की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि टेकुलगुड़ा कैंप के पास पीएलजीए द्वारा हमला किया गया। नक्सलियों के इस हमले के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य ग़ृह मंत्री विजय शर्मा जिम्मेदार हैं। नक्सलियों की ओर से कहा गया है कि इस हमले में हमारे दो कॉमरेड्स की मौत हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रेस नोट में बताया गया है कि नक्सलियों ने हमले के दौरान मौके से जवानों के कई सामान भी जब्त किये हैं। इनमें कारतूस व अन्य सामाग्री शामिल है। नक्सली प्रवक्ता समता ने कहा कि हमले में कॉमरेड्स माड़वी मंगलो उर्फ राजे (सेक्शन कमांडर कंपनी-2) और माड़वी बोज्जा, पार्टी सदस्य बीएन-1 की मौत हो गई है।
विज्ञापन