फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Naxalites killed in police-Naxalite encounter in Mohla Manpur Ambagarh Chowki district

Chhattisgarh Naxal Encounter: राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

Wed, 13 Aug 2025 09:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 09:20 PM IST
सार

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो बड़े नक्सली विजय रेड्डी और लोकेश सलामे ढेर हो गए हैं। पुलिस ने नक्सली साहित्य और हथियार सामान बरामद किया है और फिलहाल, अभी ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
Two Naxalites killed in police-Naxalite encounter in Mohla Manpur Ambagarh Chowki district
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बंडा पहाड़ रेतेगांव के पास सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन


इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य विजय रेड्डी और डिवीजनल कमेटी सचिव लोकेश सलामे को मार गिराया। पुलिस अधीक्षक वाई.पी. सिंह ने बताया कि भारी बारिश के बीच डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और हथियार बरामद किए गए। विजय रेड्डी पर 25 लाख और लोकेश सलामे पर 10 लाख रुपये का इनाम था। दोनों नक्सली लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और जवानों की वापसी के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed