{"_id":"677785d2cb30828a60068779","slug":"two-more-arrested-in-case-of-death-of-male-elephant-in-forest-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramanujganj: वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, जंगल में नर हाथी की मौत मामले में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramanujganj: वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, जंगल में नर हाथी की मौत मामले में दो और गिरफ्तार
Fri, 03 Jan 2025 12:08 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:08 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में एक नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव बीते माह 19 दिसंबर को मिला था। इस मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। जबकि दो और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को इस मामले में वन विभाग को सफलता मिली है।
विज्ञापन
वन विभाग ने गुरुवार को गोवर्धन उर्फ राकेश कोरवा (36) और बालदेव सिंह (48) को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51 और 52 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि यदि वन्य प्राणियों की अवैध शिकार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई कर वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर अंकुश लगाया जा सकें।
विज्ञापन