{"_id":"599009b14f1c1b847c8b467f","slug":"two-maoists-killed-in-an-encounter-with-security-forces-in-chhattisgarh-s-sukma","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के सुकमा में सेना की मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सेना की मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
एजेंसी/भाषा
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ आज हुई मुठभेड़ में दो नक्सलवादी मारे गये हैं।
विज्ञापन
विशेष पुलिस महानिदेशक (माओवादी विरोधी अभियान) डी. एम. अवस्थी ने पीटीआई..भाषा से कहा कि किस्तराम थाना क्षेत्र के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों का संयुक्त दल उग्रवाद-निरोधी अभियान पर था।
विज्ञापन
पढ़ें- छत्तीसगढ़ः सुकमा हमले में शामिल 18 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चरमपंथियों की गतिविधियों के संबंध में पुष्ट सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल और जिला रिजर्व गार्ड के संयुक्त दल ने कल देर रात किस्तराम इलाके में अभियान चलाया। अवस्थी ने कहा कि जंगल में अभियान के दौरान आज सुबह नक्सलवादियों ने सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। लिहाजा जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।
उन्होंने कहा कि नक्सलवादियों के भागने के बाद वहां से चरमपंथियों के दो शव तथा एक मजल लोडिंग बंदूक और देशी पिस्तौल बरामद की गई ।