फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two including woman arrested for supplying drugs in courier parcel

Chhattisgarh News: ड्रग्स सप्लाई करने के मामले में दो गिरफ्तार, टी-शर्ट के अंदर छिपा रखा था मादक पदार्थ

Fri, 09 Dec 2022 05:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 05:59 PM IST
सार

कोरियर पार्सल में भेजी गई टी शर्ट के अंदर ड्रग छिपाकर रखा गया था, जिसे कोरियर कंपनी से बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में दीप्ती और चंद्राकर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two including woman arrested for supplying drugs in courier parcel
ड्रग सप्लाई करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। यहां रायपुर एयरपोर्ट से ड्रग सप्लाई करने करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक कूरियर पार्सल में भेजी गई टी शर्ट के अंदर ड्रग छिपाकर रखा गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान दीप्ति भारद्वाज और संदीप कुमार चंद्रकर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सी- 54 सेक्टर 05 देवेन्द्र नगर, कृषि उपज मण्डी के पास रायपुर स्थित मारूति कूरियर कंपनी के अहमदाबाद में लिगल हेड राम यादव ने क्षेत्रीय निदेशक एनसीबी इंदौर को सूचना दी कि मारूति कूरियर के रायपुर स्थित शाखा में एक पार्सल में संदिग्ध ड्रग होने की संभावना है। जिस पर थाना देवेन्द्र नगर, एसीसीयू एवं एनसीबी इंदौर की टीम कूरियर कंपनी पर पहुंची। वहां एक संदिग्ध पार्सल दिखाया गया जिसे खोलकर देखने पर उसमें एक टी-शर्ट के अंदर एक खाकी रंग के गत्ते के पर 4 पारदर्शी पॉलीथीन टेप के माध्यम से चिपकाई गई थी, जिसमें सफेद क्रिस्टल नुमा पदार्थ मिला। जिसमें रखे संदिग्ध पदार्थ की ड्रग डिटेक्शन किट चैक किया गया तो, वह अवैध मैथाफेटामाईन ड्रग निकला। पार्सल के भेजने और पाने वाले के बारे में जानकारी की गई।
विज्ञापन


दीप्ति रानी भारद्वाज पुत्री सरिता भारद्वाज निवासी पाली कोरबा छत्तीसगढ़ ने पार्सल संदीप कुमार चंद्राकर पुत्र शंकर निवासी महामाया चैक पीढ़ी वार्ड 3 महासमुंद छत्तीसगढ़ को भेजा था। पुलिस ने दीप्ति रानी भारद्वाज एवं संदीप कुमार चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर संदीप चंद्राकर द्वारा बताया गया कि ड्रग को उसके दोस्त मानस निवासी दिल्ली द्वारा उसे दिया गया था, जिसे दीप्ति रानी भारद्वाज द्वारा मारूति कूरियर रायपुर में संदीप के नाम से कूरियर किया गया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन ग्राम मैथाफेटामाईन ड्रग तथा घटना से संबंधित अल्टो कार बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed