फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two friends brutally beat up a third hung him upside down in a drain, and attempted to attack him with a knife

Korba News: दो दोस्तों ने मिलकर की तीसरे की जमकर पिटाई, नाले में उल्टा टांगा, चाकू से हमला करने की कोशिश

Thu, 30 Oct 2025 06:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Thu, 30 Oct 2025 06:22 PM IST
सार

शारदा विहार फाटक के पास एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां दो युवकों ने अपने ही दोस्त की सरेआम जमकर पिटाई की, उसे नाले में उल्टा टांग दिया और चाकू से हमला करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Two friends brutally beat up a third hung him upside down in a drain, and attempted to attack him with a knife
कोरबा में दो दोस्तों ने मिलकर की तीसरे की जमकर पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार फाटक के पास एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां दो युवकों ने अपने ही दोस्त की सरेआम जमकर पिटाई की, उसे नाले में उल्टा टांग दिया और चाकू से हमला करने की कोशिश की। यह पूरा घटनाक्रम करीब आधे घंटे तक चलता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने रोकने या पुलिस को सूचना देने की हिम्मत नहीं की।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक साथ पैदल साइकिल लेकर शारदा विहार फाटक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच गाली-गलौज और झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दो युवकों ने अपने तीसरे साथी की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान एक युवक ने अपनी जेब से चाकू भी निकाल लिया और हमला करने की कोशिश की, लेकिन मार खा रहा युवक किसी तरह वहां से बच निकला। चाकू मौके पर ही गिर गया।

विज्ञापन

हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने युवक को नाले के ऊपर से उल्टा टांग दिया, जिससे वह नीचे गिरने से बाल-बाल बचा। वह किसी तरह एक युवक के बाल पकड़कर ऊपर चढ़ा, लेकिन हमलावर फिर उस पर टूट पड़े और दोबारा उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी युवक पीड़ित को खींचते हुए अटल वास की गलियों में ले गए, जहां उसकी फिर से पिटाई की गई। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। मौके पर घायल युवक मिला, जिसकी पहचान मनीष दास महंत, निवासी संजय नगर पानी टंकी के रूप में हुई है। मनीष मजदूरी का काम करता है और उस वक्त शराब के नशे में था।

पुलिस जांच में पता चला है कि पिटाई करने वाले दोनों युवक भी उसी बस्ती के रहने वाले हैं, जिन्हें संदीप और मानू के नाम से जाना जाता है। बताया जा रहा है कि दोनों आदतन शराबी हैं और चोरी की साइकिल लेकर इलाके में घूमते हैं। फिलहाल पुलिस ने वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed