{"_id":"5832fd7b4f1c1bb404b3a1af","slug":"two-crpf-jawans-injured-in-ied-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Nov 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आईईडी बम धमाके में दो सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घने जंगल वाले इस क्षेत्र में प्रेशर बम का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'बम धमाका करीब सुबह 9:20 पर हुआ। जब सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन की पेट्रोलिंग टीम चिंतलानर थाना क्षेत्र में बंद रोड को खोलने के लिए गई थी।'
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि चिंतलनार और नारसापुरम गांव के बीच वालेमागू नाले के करीब घेराबंदी करते वक्त जवानों का पैर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पर पड़ने से धमाका हो गया ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'सीआरपीएफ के 74वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पी सागर धमाके में घायल हुए हैं।' वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमाके के फौरन के बाद अतिरिक्त दल को मौके पर घायल जवानों को निकालने के लिए भेजा गया है।