फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two children drowned in water filled in a pit dug on the side of the road

Chhattisgarh: सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबे दो मासूम, दोनों की हुई मौत

Wed, 26 Oct 2022 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Oct 2022 01:22 PM IST
सार

आर्थिक रूप से बेहद कमजोर दोनों परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चे खेलते- खेलते कैसे गड्ढे तक पहुंच गए इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।

विज्ञापन
Two children drowned in water filled in a pit dug on the side of the road
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर ब्लाक अंतर्गत डुगरू ग्राम पंचायत में मंगलवार को दो बच्चों की मौत डबरी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र साढ़े तीन साल और ढाई साल की थी। दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस गड्ढे में बच्चे डूबे वह काफी अरसे पहले मिट्टी-मुरम निकालने के लिए खोदा गया था।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डुगरू के महेश खैरवार पिता नेपाल खैरवार ढाई वर्ष तथा अरविंद पण्डो पिता रामग्यान पण्डो साढ़े तीन साल खेलते-खेलते स्कूल पारा पिपरदोहर सड़क किनारे एक्सीवेटर से खोदे गढ्ढे मे नहाने के लिए घुस गए। उसकी गहराई अधिक थी और बहुत ज्यादा पानी था। बच्चों को किसी ने नहीं देखा। कुछ देर बाद महेश की मां खोजते-खोजते मौके पर पहुंची तो महेश का शव पानी के ऊपर नजर आया। वह किसी तरह शव को निकाल घर लेकर आई। इसके बाद बच्चे को लेकर परिजन सनावल अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक डा अंकित ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे बच्चे का शव बरामद करने निकालना पड़ा पानी
एक बच्चे की डूबने से मौत की खबर फैलने के बाद अरविंद पंडो की दादी विफनी पंडो ने बताया कि उसका नाती भी घर में नही है, दोनों साथ मे खेल रहे थें। आसपास खोजबीन के बाद वह नहीं मिला तो शक हुआ कि यह बच्चा भी गड्ढे में डूब गया है। ग्राम वासियों के द्वारा गड्ढे में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चला। बाद में दो मोटर लगाकर पानी कम किया गया इसके बाद दूसरे बच्चा के शव को क निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से दोनों परिवार सदमें में
आर्थिक रूप से बेहद कमजोर दोनों परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चे खेलते- खेलते कैसे वहां तक पहुंच गए इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। इस मामले में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मनमाने तरीके से एक्सीलेटर से गड्ढा खोद देने के कारण ही हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed