फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two buffaloes died due to tiger attack one is said to be injured fear prevails among villagers in Korea

Korea: बाघ के हमले से दो भैंसों की मौत, एक बताई जा रही घायल, ग्रामीणों में भय का माहौल

Sun, 22 Sep 2024 03:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

कोरिया वनमंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र में बाघ के हमले में दो भैंस की मौत और एक घायल होने की सूचना के बाद रेगुलर फॉरेस्ट और नेशनल पार्क की टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Two buffaloes died due to tiger attack one is said to be injured fear prevails among villagers in Korea
बाघ के हमले से दो भैंसों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरिया वनमंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र में बाघ के हमले में दो भैंस की मौत और एक घायल होने की सूचना के बाद रेगुलर फॉरेस्ट और नेशनल पार्क की टीम जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर से सटे कोरिया वनमंडल परिक्षेत्र देवगढ़ के ग्राम पोड़ी में बाघ के हमले में दो भैंस की मौत, एक घायल के बाद ग्रामीण भयभीत हैं। बाघ ने तीन भैंस पर हमला कर दिया। इस दौरान दो भैंस की मौत हो गई है। वहीं एक घायल भैंस का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक एक भैंस को मारकर मांस भी खाया है। हमला वाले स्थल पर बाघ के पंजों के निशान पाए। ग्रामीण एवं पशु मालिक मनोज और श्रवण के एक-एक भैंस की मौत हुई है। फिलहाल घटना के बाद नेशनल पार्क और कोरिया वनमंडल के स्टाफ एलर्ट मोड़ पर हैं। घटना स्थल के आसपास बाघ के मूवमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जहां बाघ द्वारा दो भैंस को अपना शिकार बनाने की बात कही है। वह स्थल गुरु घासीदास नेशनल पार्क से कुछ दूर पर स्थित है। यह कोरिया वनमंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र में आता है। ग्रामीणों का कहना है कि सोनहत क्षेत्र से करीब 5-6किलोमीटर दूर घुनघुट्टा जलाशय के पास घने जंगल के बीच भैंस को अपना शिकार बनाया है। जिससे ग्रामीण जंगल की ओर जाने से डर गए हैं। 
विज्ञापन


गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर के संचालक सौरभ सिंह ठाकुर ने बताया कि नेशनल पार्क सीमा से बाहर कुछ दूरी पर कोरिया वनमंडल में बाघ द्वारा पालतू पशु को शिकार करने का मामला सामने आया है। वहां वाइल्ड एनीमल की जानकारी के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए है। साथ ही पगमार्क की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed