{"_id":"668667bd6455456d620ebf26","slug":"two-brothers-shot-in-jagdalpur-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: फल खाने गए थे दो ग्रामीणों को अचानक लगी गोली, जवानों ने अस्पताल में कराया भर्ती; इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: फल खाने गए थे दो ग्रामीणों को अचानक लगी गोली, जवानों ने अस्पताल में कराया भर्ती; इलाज जारी
Thu, 04 Jul 2024 02:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:43 PM IST
सार
जगदलपुर में जंगल में फल खाने गए दो ग्रामीणों के अचानक गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली किसने चलाई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
घायल ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणपुर जिले के ग्राम सोनपुर और घमंडी में रहने वाले दो ग्रामीण फल खाने के लिए मंगलवार को घर से दूर नाला के पास जंगल में गए थे। अचानक से ग्रामीणों के पैर और कमर के पास गोली आ लगी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से हालत गंभीर को देखते हुए उन्हें मेकाज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल बुधु (45) निवासी सोनपुर ने बताया कि मंगलवार की सुबह रिश्ते में भाई लगने वाले गोरा को फल खाने के लिए जंगल चलने की बात कही। जंगल जाने के बाद अचानक फल खाने के दौरान बुधु के पैर ने एक गोली आ लगी, जिसने पैर को चीर दिया। बुधु की आवाज को सुन पास में खड़े गोरा को भी कमर के पास गोली आ लगी। इसके बाद दोनों ग्रामीण वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गोली किधर से चली, किसने चलाई उसे नहीं मालूम, लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद जंगल आये जवानों ने घायल ग्रामीणों को देखकर उसे बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल ले गए, जहां घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। ग्रामीणों की हालत को देखते हुए एक पुलिस टीम भी घायलों के साथ रवाना की गई है।
विज्ञापन