फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two brothers arrested from Munger Bihar for killing stepfather

Janjgir Champa: सौतेले पिता की हत्या कर हुए थे फरार, पुलिस ने शादी से पहले दो भाइयों को दबोचा, बहन अभी भी फरार

Fri, 03 Mar 2023 04:14 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 04:14 PM IST
सार

सौतेले पिता की हत्या कर  4 साल से आरोपी दो भाई और एक बहन फरार है। पुलिस ने भाई छोटू सिंह की शादी की सूचना पर धरपकड़ की जिसके बाद दो भाइयों को मुंगेर बिहार से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two brothers arrested from Munger Bihar for killing stepfather
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी भाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

जांजगीर चाम्पा जिला के चाम्पा थाना क्षेत्र मे 2019 मे हुए हत्या के 3 फरार आरोपियों मे से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,आरोपियों ने अपनी मां के साथ मिल कर अपने सौतेले पिता की हत्या की थी, और बोरे मे भरकर शव फेंक दिया था। इस मामले मे पुलिस ने अपने पति की हत्या के मामले आरोपी पत्नि को पहले की गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, हत्या मे शामिल 2 बेटे और बेटी फरार थी। जिसमे पुलिस ने 2 आरोपियों को मुंगेर बिहार से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चाम्पा थाना मे 17 दिसंबर 19 को अरविंद कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भाई धरमवीर की पत्नी सोमादेवी ने 16.12.19 को रात में रायपुर सरोरा स्थित निवास में आकर बताया कि 11.12.19 को रात्रि में सोमादेवी अपने बच्चे छोटू कुमार, संदीप कुमार एवं अपने बेटी के साथ चांपा स्थित निधि भवन में थी उसी समय धरमवीर वर्मा घर आया तो खाना खाने के बाद बेटे से विवाद होने से बेटे छोटू कुमार ने धरमवीर वर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी सोमोदेवी पुत्र संदीप कुमार एवं पुत्री के द्वारा षडयंत्र पूर्वक एक राय होकर मृतक के शव को जूट के बोरे में भरकर निधि भवन के पीछे तालाब में फेंक दिया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा में  मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया।  इस दौरान आरोपी पत्नी सोमादेवी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। प्रकरण के अन्य आरोपी छोटू कुमार, संदीप सिंह और उनकी की बहन फरार हो गए  थे। जिनकी तलाश मे चाम्पा पुलिस जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 फ़रवरी को थी शादी, फिर बदली तारीख

चाम्पा पुलिस के मुताबिक आरोपी छोटू कुमार की शादी 27 फ़रवरी 2023 को होने वाली थी, इस सूचना पर पुलिस दल जिसमें सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के रवाना किया गया। जहां चाम्पा पुलिस टीम के साथ मुंगेर बिहार पुलिस के विशेष ऑपरेशन सेल में कार्यरत आरक्षक ने आरोपियों के घर में दबिश दी गई और आरोपी छोटू कुमार सिंह और संदीप कुमार को  झौवा बहियार थाना हरिणमार, जिला मुंगेर बिहार से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। इस दौरान पता चला की शादी की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई।



पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिल कर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक धरमवीर ने दूसरी शादी की थी और महिला के तीन बच्चे पहले से थे। बच्चे कभी भी धर्मवीर को अपने पिता की तरह नहीं मानते थे जिसके कारण परिवार मे विवाद होता रहता था। धरमवीर की हत्या के मामले मे पुलिस को अब फरार बेटी की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed