{"_id":"68396bcbf998cf46b00730bf","slug":"two-bikes-collide-head-on-three-killed-one-seriously-injured-in-balrampur-ramanujganj-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramanujganj: दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramanujganj: दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Fri, 30 May 2025 02:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 30 May 2025 02:00 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्रांतर्गत बारियों चौकी के सीधमा कल्याणपुर रोड में दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्रांतर्गत बारियों चौकी के सीधमा कल्याणपुर रोड में दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवकों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था। एक युवक ने रास्ते में दम ही तोड़ दिया, दूसरे का उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बारियों चौकी क्षेत्र में सीधमा कल्याणपुर रोड में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तुलसी अगरिया पिता रसिया (32 वर्ष) निवासी मधनेश्वरपुर और आनंद भुइयां पिता शालीम ( 19 वर्ष ) निवासी सीधमा की मौके पर ही मौत हो गईं।
विज्ञापन
वहीं लालाबाबू पिता शिवभजन( 30 वर्ष) निवासी भेड़िया रेवती चौकी और कृष्णा पिता राजेश खलखो( 17 वर्ष) निवासी मधनेश्वरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां से दोनों की स्थिति गंभीर देख दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे लालाबाबू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया वहीं कृष्णा का उपचार जारी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन