{"_id":"63a1711f24889f2df721c2a2","slug":"two-arrested-in-roller-theft-from-cseb-conveyor-belt-line-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: गार्ड ड्यूटी पर थे और चोर ले गए CSEB कन्वेयर बेल्ट लाइन से रोलर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: गार्ड ड्यूटी पर थे और चोर ले गए CSEB कन्वेयर बेल्ट लाइन से रोलर, दो गिरफ्तार
Tue, 20 Dec 2022 06:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:42 PM IST
सार
जांच अधिकारी एस कुमार पटेल ने बताया कि सीएसईबी के कोयला परिवहन में लगे कन्वेयर बेल्ट के चालू लाइन से रोलर की चोरी करने की शिकायत सीएसईबी ने की थी जांच कार्यवाही में दो आरोपियों को पकड़ा गया है और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी चोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने कोयला खदान के बाद अब बिजली कंपनी में भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। इन चोरों ने CSEB को कोयला आपूर्ति करने वाले कन्वेयर बेल्ट लाइन में लगे रोलर ही चोरी कर लिए। खास बात यह है कि कन्वेयर बेल्ट की सुरक्षा में गार्ड तैनात रहते हैं, जिन पर कंपनी लाखों रुपये खर्च करती है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी राजेंद्र नगर निवासी विशंभर सारथी और उसका सहयोगी बांकी मोंगरा निवासी घनश्याम पटेल है। दोनों की गिरफ्तारी पुलिस ने अलग-अलग जगह से की है। आरोपियों के पास से CSEB में उपयोग आने वाले रोलर मिले हैं। इनकी चोरी आरोपियों ने कन्वेयर बेल्ट लाइन से की थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
कोरबा पश्चिम क्षेत्र में बिजली उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की जनरेशन कंपनी ने 840 और 500 मेगा वॉट क्षमता वाले दो पावर प्लांट स्थापित किए हैं। इनमें से एक प्रांत मध्य प्रदेश के समय तैयार हुआ था और दूसरा छत्तीसगढ़ गठन के बाद। इन परियोजनाओं को कोयला की आपूर्ति करने के लिए विद्युत कंपनी ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के साथ करार किया है।
विज्ञापन
एसईसीएल की कुसमुंडा माइंस से कोयले की व्यवस्था करने के लिए पावर प्लांट तक कन्वेयर बेल्ट लाइन बिछाई गई है। इसके बेहतर संचालन के लिए रोलर अपनी खास भूमिका निभाते हैं। सवाल इस बात का है कि बिजली कंपनी सुरक्षा के नाम पर जिन एजेंसियों को हर महीने अच्छा खासा वेतन भुगतान कर रही है उसके लोग क्या काम कर रहे हैं।