फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused who made objectionable videos related to women and children viral are in police custody in Raipur

Raipur Crime: महिलाओं और बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Fri, 30 May 2025 03:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 30 May 2025 03:49 PM IST
सार

Raipur Crime: राजधानी रायपुर में महिलाओं और बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों में आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है।

विज्ञापन
Two accused who made objectionable videos related to women and children viral are in police custody in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में महिलाओं और बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों में आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है। नई दिल्ली से प्राप्त सायबर टीम लाईन जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के आपत्तिजनक/अश्लील चित्र, फोटो वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करने वाले के संबंध में डाटा मिला। घटना थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत होने से वरिष्ठ कार्यालय से उपरोक्त डाटा के आधार पर कार्यवाही करने प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था। जिसपर थाना आजाद चौक में अपराध कमांक 147/2025 धारा-67 बी आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विज्ञापन


अपराध कमांक 147/2025 धारा 67 B आईटी एक्ट के प्रकरण के आरोपी मोबाईल सिम न. 7999307176 का धारक के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उपरोक्त सिम संजय नाग उम्र 48 साल निवासी डबरीपारा रामकुंड थाना आजाद चौक जिला रायपुर का होना पाया गया। जिसपर संजय नाग से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उपरोक्त सिम को वर्ष 2022 से स्वयं संचालित करना एवं अपराध स्वीकार करते हुए वर्ष 2022 में अपने मोबाईल में सिम नं. 7999307176 का उपयोग करते हुए महिलाओं एवं बच्चों के आपत्तिजनक/अश्लील बित्र, फोटो वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करना बताये। आरोपी संजय नाग  के विरुद्ध अपराध सबूत का पाये जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर अपराध कमांक 559/2023 धारा-67 बी आईटी एक्ट एवं 15 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण के आरोपी मोबाईल सिम नं. 96265443232 का धारक के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उपरोक्त सिम रवि कुमार साहू निवासी ब्रम्हदेही पारा थाना खमतराई रायपुर का होना पाया गया। जिसपर रवि कुमार साहू से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उपरोक्त सिम को वर्ष 2022 से स्वयं संचालित करना एवं अपराध स्वीकार करते हुए वर्ष 2022 में अपने मोबाईल में सिम नं. 96265443232 का उपयोग करते हुए महिलाओं एवं बच्चों के आपत्तिजनक/अश्लील चित्र, फोटो वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करना बताये। आरोपी रवि कुमार साहू के विरूद्ध अपराध सबूत का पाये जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed