फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused were standing in the hope of selling Chitta, police caught them on the spot in Raipur

Raipur: चिट्टा बेचने की फिराक में खड़े थे दो आरोपी, पुलिस ने मौके पर दबोचा, छह ग्राम से अधिक का हेरोईन जब्त

Fri, 09 Jan 2026 04:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 09 Jan 2026 04:17 PM IST
सार

रायपुर जिले के थाना गोबरानवापारा पुलिस ने दुलना तिराहा के पास कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Two accused were standing in the hope of selling Chitta, police caught them on the spot in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के थाना गोबरानवापारा पुलिस ने दुलना तिराहा के पास कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सात जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुलना तिराहा के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर विवेक शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर तुलसी राम लेकाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गोबरानवापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित किया। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इमरान खान उर्फ गोलू और पुरुषोत्तम साहू, दोनों निवासी जिला धमतरी, बताए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6 ग्राम 13 मिलीग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त किया। इस संबंध में थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 10/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed