{"_id":"63f4e5100f1ad8ff3e0375dd","slug":"two-accused-of-selling-illegal-liquor-arrested-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Tue, 21 Feb 2023 09:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:06 PM IST
सार
आरोपियों के पास से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 2800 रुपए बताई जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 2800 रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बलौदा बाजार अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर निरीक्षक हितेश जंघेल थाना प्रभारी गिधौरी के नेतृत्व में गिधौरी पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 2800 रुपए कीमत की कुल 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान नवरतन साहू पिता हेतराम साहू उम्र 23 साल साकिन नरधा थाना गिधौरी टुण्डरा जिला बलौदा बाजार भाटापारा, राजेश कुमार टंडन पिता बाबूलाल टंडन उम्र 22 साल साकिन नरधा थाना गिधौरी टुण्डरा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन