फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused of diesel smuggling arrested along with Bolero vehicle, 540 liters of diesel seized in CG

बलरामपुर-रामानुजगंज: डीजल तस्करी करते दो आरोपी बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार, 540 लीटर डीजल जब्त

Tue, 23 Sep 2025 01:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Sep 2025 01:47 PM IST
सार

सनावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय सीमा से डीजल की अवैध तस्करी कर रहे दो आरोपियों को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 540 लीटर डीजल सहित वाहन जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Two accused of diesel smuggling arrested along with Bolero vehicle, 540 liters of diesel seized in CG
डीजल तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना सनावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय सीमा से डीजल की अवैध तस्करी कर रहे दो आरोपियों को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 540 लीटर डीजल सहित वाहन जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 सितंबर 2025 को थाना सनावल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से बोलेरो वाहन क्रमांक UP70 BE 3092 में भारी मात्रा में अवैध डीजल लाकर छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर क्षेत्र में बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने त्रिशुली रोड स्थित पचावल पुलिया के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान वाहन से 18 प्लास्टिक जरीकेन में भरा कुल 540 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹51,300 बताई जा रही है। वाहन की कीमत लगभग ₹2,50,000 आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के नाम नीरज कुमार पिता सरमन (27 वर्ष) निवासी मनरूटोला थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) तथा संदीप कुमार पिता रामबरन (23 वर्ष) निवासी सागोबांध, थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) बताए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 287, 3(5) बीएनएस एवं 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed