{"_id":"642151adc186e26159065ff5","slug":"tuleshwari-won-gold-medal-in-archery-competition-in-raipur-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, तुलेश्वरी ने गोल्ड मेडल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, तुलेश्वरी ने गोल्ड मेडल जीता
Mon, 27 Mar 2023 01:50 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:50 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार देश-प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश को देश-दुनिया में गौरवान्वित कर रहे हैं। कई उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
तुलेश्वरी और दिव्या यादव ने गोल्ड मेडल जीता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार देश-प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश को देश-दुनिया में गौरवान्वित कर रहे हैं। कई उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण और प्रदेश आरचरी एसोसिएशन की ओर से रायपुर में आयोजित दस का दम तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिलासपुर की तुलेश्वरी खुसरों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। खुसरो खेल अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी हैं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दस का दम तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिलासपुर के ग्राम शिवतराई में संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र की खिलाड़ी खुसरो ने इंडियन राऊण्ड में 656 अंक प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में भी बिलासपुर की खिलाड़ी दिव्या यादव ने 647 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
इनसे ले रहीं ट्रेनिंग के गुर
बता दें कि तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र शिवतराई की खिलाड़ी खुसरो, ईतवारी राज से प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की खिलाड़़ी दिव्या यादव, निलेश गुप्ता से ट्रेनिंग ले रही हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रदेश में निरंतर खेलों को बढ़ावा दे रहा है। विभाग ने राज्य में खेल अकादमी शुरू किया है। जहां खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर की सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
एक वर्ष के भीतर बेहतर परिणाम
भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्वीकृत किया गया है। जिसके तहत हॉकी अकादमी जून 2022 एवं तीरंदाजी और एथलेटिक अकादमी नवम्बर 2022 से प्रारंभ हुई इन अकादमियों में खिलाड़ियों को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं।