{"_id":"69159aac4f91f42eac050ec2","slug":"tuhar-token-mobile-app-launched-for-paddy-procurement-farmers-will-get-tokens-from-home-in-chhattisgarh-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: धान खरीदी के लिए 'तुहर टोकन मोबाइल ऐप' शुरू, किसानों को घर बैठे मिलेगा टोकन, नहीं लगानी होगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: धान खरीदी के लिए 'तुहर टोकन मोबाइल ऐप' शुरू, किसानों को घर बैठे मिलेगा टोकन, नहीं लगानी होगी कतारें
Thu, 13 Nov 2025 02:18 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:18 PM IST
सार
अब किसान घर बैठे ही अपने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ की शुरुआत की है, जिससे समितियों में लगने वाली लंबी कतारों से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब किसान घर बैठे ही अपने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ की शुरुआत की है, जिससे समितियों में लगने वाली लंबी कतारों से किसानों को राहत मिलेगी।
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। किसान इसमें आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे और प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे से टोकन के लिए आवेदन कर पाएंगे।खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करेगी। किसानों की श्रेणी के अनुसार टोकन की सीमा तय की गई है। सीमांत कृषक (2 एकड़ तक) को 1 टोकन, लघु कृषक (2 से 10 एकड़ तक) को 2 टोकन, दीर्घ कृषक (10 एकड़ से अधिक) को अधिकतम 3 टोकन मिलेंगे। नए टोकन रविवार से शुक्रवार तक सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक बनाए जा सकेंगे। जारी किए गए टोकन अगले सात खरीदी दिवसों के लिए मान्य रहेंगे।
धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत भाग मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन हेतु आरक्षित रहेगा। इनमें से 80 प्रतिशत लघु एवं सीमांत किसानों के लिए और 20 प्रतिशत दीर्घ किसानों के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
उदाहरण के तौर पर यदि किसी केंद्र की खरीदी सीमा 1000 क्विंटल है, तो मोबाइल ऐप से 700 क्विंटल की खरीदी होगी, जिसमें 560 क्विंटल लघु व सीमांत किसानों और 140 क्विंटल दीर्घ किसानों के लिए सुरक्षित रहेगी।
बाकी 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर जारी किए जाएंगे ताकि सभी वर्ग के किसानों को समान अवसर मिल सके। खाद्य विभाग के अनुसार, ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ राज्य के किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए खरीदी प्रक्रिया में सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत सुनिश्चित करेगा।